प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2025 – Registration से Claim तक पूरी जानकारी

आज के समय में किसान भाइयों के लिए फसल का बीमा कराना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि प्राकृतिक आपदाओं से फसल का नुकसान कभी भी हो सकता है ! अगर मैं आपको बताऊं कि आप सिर्फ 2% प्रीमियम देकर अपनी पूरी फसल का बीमा करा सकते हैं और नुकसान होने पर सरकार आपको मुआवजा देगी – तो आपको बस 10 मिनट का समय देना है और इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना है !

मैंने इंटरनेट पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में देखा तो बहुत सारी अधूरी जानकारी मिली – कहीं रजिस्ट्रेशन का तरीका है तो कहीं क्लेम की जानकारी है ! मैं इस आर्टिकल में आपको A से Z सब कुछ बताऊंगा कि कैसे आप इस योजना में रजिस्ट्रेशन करें, अपना नाम लिस्ट में चेक करें, और क्लेम कैसे लें !

इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि PMFBY क्या है, इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, जिलेवार लिस्ट कैसे देखें, आधार कार्ड से स्टेटस कैसे चेक करें, beneficiary list कैसे देखें, और सबसे बड़ी बात कि फसल का नुकसान होने पर क्लेम कैसे करें ! तो चलिए शुरू करते हैं –

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है ?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 13 जनवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई थी ! यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जो किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता देती है !

यह योजना इसलिए बनाई गई क्योंकि हमारे देश में किसानों को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है – कभी सूखा पड़ जाता है तो कभी बाढ़ आ जाती है, कभी ओलावृष्टि हो जाती है तो कभी कीड़ों का प्रकोप ! इन सब वजहों से किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है और उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है !

सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि नवंबर 2025 में सरकार ने योजना में दो नए नुकसान को भी शामिल कर लिया है – पहला जंगली जानवरों से होने वाला नुकसान और दूसरा जलभराव से फसल को होने वाला नुकसान ! यह नियम खरीफ 2026 से लागू होंगे !

जनवरी 2025 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PMFBY को 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है और इसके लिए 69,515 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है ! यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी फसल बीमा योजनाओं में से एक है !

PMFBY 2025 की 7 मुख्य विशेषताएं

अब मैं आपको बताता हूं कि इस योजना की क्या-क्या खासियतें हैं जिनकी वजह से यह किसानों के लिए इतनी फायदेमंद है –

1. बहुत कम प्रीमियम

खरीफ फसलों के लिए सिर्फ 2% प्रीमियम, रबी फसलों के लिए 1.5% प्रीमियम और व्यावसायिक या बागवानी फसलों के लिए 5% प्रीमियम देना होता है ! बाकी का प्रीमियम सरकार भरती है – यह इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है !

मतलब अगर आपकी फसल का बीमित मूल्य 1 लाख रुपये है तो खरीफ में आपको सिर्फ 2000 रुपये प्रीमियम देना होगा और रबी में सिर्फ 1500 रुपये ! बाकी का प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार मिलकर भरेंगी !

2. सभी किसान ले सकते हैं लाभ

इस योजना का लाभ सभी किसान ले सकते हैं चाहे उनकी खुद की जमीन हो या वे बटाईदार हों ! यहां तक कि किराए पर खेती करने वाले किसान भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं – बस जरूरी दस्तावेज होने चाहिए !

3. व्यापक कवरेज

यह योजना फसल की बुवाई से लेकर कटाई के बाद तक का कवरेज देती है ! अगर बुवाई नहीं हो पाई, फसल खड़ी है और नुकसान हो गया, या कटाई के बाद 14 दिन के अंदर नुकसान हुआ – सभी स्थितियों में क्लेम मिल सकता है !

नए नियमों के अनुसार अब हाथी, नीलगाय, जंगली सुअर, हिरण और बंदर जैसे जंगली जानवरों से फसल नुकसान पर भी बीमा मुआवजा मिलेगा ! यह उन इलाकों के किसानों के लिए बड़ी राहत है जो जंगलों के पास रहते हैं !

4. तुरंत मुआवजा

अगर आपकी फसल का नुकसान हो गया है तो क्लेम सेटलमेंट जल्दी होता है ! सरकार ने यह व्यवस्था बनाई है कि क्लेम की रकम सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है – कोई बिचौलिया नहीं है !

5. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके

आप इस योजना में ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और ऑफलाइन भी ! अगर आप इंटरनेट से नहीं जानते तो अपने नजदीकी बैंक, CSC सेंटर या कृषि विभाग में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं !

6. मोबाइल ऐप की सुविधा

सरकार ने PMFBY का मोबाइल ऐप भी बनाया है जिससे आप अपने मोबाइल से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, स्टेटस चेक कर सकते हैं और क्लेम भी फाइल कर सकते हैं ! यह बहुत ही आसान है !

7. One Nation One Crop One Premium

पूरे देश में एक ही फसल के लिए एक ही प्रीमियम दर है – इससे सभी किसानों को समान लाभ मिलता है और कोई भेदभाव नहीं होता !

PMFBY Online Registration 2025 – Step by Step Process

अब मैं आपको बताता हूं कि कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं –

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

Step 1: सबसे पहले PMFBY की ऑफिशियल वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाएं !

Step 2: होमपेज पर “Farmer Corner” पर क्लिक करें और फिर “Guest Farmer” सेलेक्ट करें !

Step 3: अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी डिटेल भरनी है –

  • किसान का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • आधार नंबर
  • बैंक खाता डिटेल
  • जमीन की डिटेल

Step 4: सभी जानकारी भरने के बाद “Create Account” पर क्लिक करें ! आपका अकाउंट बन जाएगा !

Step 5: अब लॉगिन करें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से !

Step 6: “Apply for Crop Insurance” पर क्लिक करें और फॉर्म भरें –

  • कौनसी फसल बोई है
  • कितने हेक्टेयर में
  • बुवाई की तारीख
  • बैंक डिटेल

Step 7: जरूरी दस्तावेज अपलोड करें –

  • आधार कार्ड
  • जमीन के कागजात (खसरा/खतौनी)
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • यदि किराए पर खेती कर रहे हैं तो एग्रीमेंट

Step 8: प्रीमियम अमाउंट चेक करें और पेमेंट करें ! आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं या बैंक में जाकर भी कर सकते हैं !

Step 9: सबमिट करने के बाद आपको एक रिसिप्ट नंबर या पॉलिसी आईडी मिलेगी – इसे संभाल कर रखें !

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन का तरीका

अगर आप ऑनलाइन नहीं कर सकते तो यह तरीका अपनाएं –

आप अपने नजदीकी बैंक, CSC सेंटर या अधिकृत एजेंट के पास जाकर फॉर्म भर सकते हैं ! साथ में ये दस्तावेज ले जाएं –

  • आधार कार्ड
  • जमीन के कागजात
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

वहां का अधिकारी आपका फॉर्म भर देगा और प्रीमियम जमा करने के बाद आपको रसीद दे देगा !

महत्वपूर्ण तारीखें

खरीफ सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जुलाई है ! रबी सीजन के लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर है ! इन तारीखों से पहले जरूर रजिस्ट्रेशन करा लें वरना आप उस सीजन के लिए बीमा नहीं ले पाएंगे !

PMFBY Status Check कैसे करें ?

रजिस्ट्रेशन के बाद अब आपको अपना स्टेटस चेक करना है कि आपका एप्लीकेशन अप्रूव हुआ या नहीं –

Application Status Check करने का तरीका

Step 1: PMFBY की वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाएं !

Step 2: होमपेज पर “Application Status” के लिंक पर क्लिक करें !

Step 3: अब आपको अपना Receipt Number या Policy ID डालना है जो आपको रजिस्ट्रेशन के समय मिला था !

Step 4: Captcha Code भरें और “Check Status” पर क्लिक करें !

Step 5: आपके सामने आपकी एप्लीकेशन का पूरा स्टेटस आ जाएगा कि आपका फॉर्म कहां तक पहुंचा है !

Aadhar Card से Status Check

हालांकि ऑफिशियल वेबसाइट पर आधार से डायरेक्ट चेक करने की सुविधा नहीं है, लेकिन आप अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपना स्टेटस देख सकते हैं ! कुछ राज्यों में कृषि विभाग की वेबसाइट पर आधार से चेक करने की सुविधा है !

PMFBY Beneficiary List 2025 कैसे देखें ?

अब सबसे जरूरी सवाल है कि बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें और अपना नाम कैसे देखें –

District Wise List देखने का तरीका

pmfby.gov.in पर “Coverage Dashboard” में जाकर “State Wise Report” लिंक पर क्लिक करें, फिर अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें ! यहां आपको जिलेवार रिपोर्ट मिल जाएगी –

  • कितने किसानों ने रजिस्ट्रेशन किया
  • कितना एरिया इंश्योर्ड है
  • कुल प्रीमियम कितना है
  • कितने क्लेम पेड हुए

Village Wise List देखना

जिलेवार लिस्ट में आगे जाने पर आपको गांव के हिसाब से भी डेटा मिल जाएगा ! यहां आपको मिलेगा –

  • ग्राम पंचायत का नाम
  • कितने किसान रजिस्टर्ड हैं
  • लोनी और नॉन-लोनी किसान
  • इंश्योर्ड राशि
  • प्रीमियम अमाउंट

अपना नाम लिस्ट में कैसे देखें ?

आप अपनी पॉलिसी आईडी डालकर pmfby.gov.in पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं ! हालांकि पूरी बेनिफिशियरी लिस्ट पब्लिक नहीं की जाती है, लेकिन आप अपना नाम इन तरीकों से चेक कर सकते हैं –

तरीका 1: PMFBY वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी पॉलिसी डिटेल देखें !

तरीका 2: अपने नजदीकी बैंक की नोटिस बोर्ड पर देखें – वहां बेनिफिशियरी लिस्ट लगाई जाती है !

तरीका 3: कृषि विभाग के ऑफिस में जाकर पूछें !

तरीका 4: PMFBY के हेल्पलाइन नंबर 14447 या व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर संपर्क करें !

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना Claim कैसे करें ?

अब सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट है – अगर आपकी फसल का नुकसान हो गया है तो क्लेम कैसे करें –

Claim Process – Step by Step

Step 1: 72 घंटे के अंदर सूचना दें

फसल को नुकसान होने के 72 घंटे के अंदर आपको सूचना देनी जरूरी है ! यह बहुत महत्वपूर्ण है – अगर आप देर से बताएंगे तो क्लेम में दिक्कत हो सकती है !

आप सूचना इन तरीकों से दे सकते हैं –

  • PMFBY मोबाइल ऐप पर “Report Crop Loss” में जाकर
  • PMFBY वेबसाइट पर
  • अपनी बीमा कंपनी को कॉल करके
  • बैंक में जाकर
  • कृषि विभाग के ऑफिस में जाकर

Step 2: नुकसान की फोटो लें

जहां फसल का नुकसान हुआ है वहां की अच्छे से फोटो खींचें ! अलग-अलग एंगल से फोटो लें ताकि नुकसान साफ दिखे ! यह फोटो आपको क्लेम फाइल करते समय अपलोड करनी होगी !

Step 3: जरूरी दस्तावेज तैयार रखें

  • पॉलिसी नंबर या रसीद
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जमीन के कागजात
  • नुकसान की फोटो
  • पंचनामा (अगर बनाया हो)

Step 4: Crop Cutting Experiment में सहयोग करें

बीमा कंपनी और कृषि विभाग के अधिकारी आपके खेत में आएंगे और फसल की कटाई करके उपज का आकलन करेंगे ! यह प्रोसेस बहुत जरूरी है – इसी के आधार पर आपका क्लेम तय होगा ! आप पूरा सहयोग दें और उनकी गाइडेंस फॉलो करें !

Step 5: Claim Amount की गणना

अगर आपके इलाके में 50% से ज्यादा नुकसान हुआ है तो पूरे इलाके के किसानों को क्लेम मिलेगा ! क्लेम की रकम फसल की उपज के हिसाब से तय होती है –

  • अगर उपज 80% कम हुई है तो 80% बीमित राशि मिलेगी
  • अगर पूरी फसल बर्बाद हो गई है तो 100% बीमित राशि मिलेगी

Step 6: सीधे खाते में पैसा

एक बार क्लेम अप्रूव हो गया तो पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगा जो आपने रजिस्ट्रेशन के समय दिया था ! आमतौर पर क्लेम सेटलमेंट में 2-3 महीने का समय लगता है !

किन नुकसानों पर क्लेम मिलता है ?

PMFBY में इन नुकसानों पर क्लेम मिलता है –

  • सूखा या बारिश की कमी
  • बाढ़ या अत्यधिक बारिश
  • ओलावृष्टि
  • तूफान या चक्रवात
  • भूस्खलन
  • कीड़ों का प्रकोप
  • बीमारियां
  • आग (बिजली गिरने से)
  • जंगली जानवरों द्वारा नुकसान (खरीफ 2026 से)
  • जलभराव से नुकसान (खरीफ 2026 से)

कटाई के बाद का नुकसान

अगर आपने फसल काट ली है और खेत में सुखाने के लिए रखी है तो कटाई के 14 दिन के अंदर अगर कोई प्राकृतिक आपदा आती है तो उसका भी क्लेम मिलेगा ! यह बहुत अच्छा प्रावधान है !

PMFBY से जुड़े 5 महत्वपूर्ण सवाल-जवाब

Q1: क्या PMFBY में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है ?

खरीफ 2020 से PMFBY सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है ! पहले लोन लेने वाले किसानों के लिए अनिवार्य था, लेकिन अब कोई भी किसान अपनी मर्जी से रजिस्ट्रेशन करा सकता है !

Q2: प्रीमियम कितना देना पड़ता है ?

खरीफ में 2%, रबी में 1.5% और व्यावसायिक फसलों में 5% ! बाकी सरकार भरती है !

Q3: किन फसलों पर बीमा मिलता है ?

सभी खाद्यान्न फसलें, दालें, तिलहन, व्यावसायिक फसलें और बागवानी फसलें कवर होती हैं ! हर राज्य में नोटिफाइड फसलों की अलग-अलग लिस्ट है !

Q4: अगर थोड़ा नुकसान हुआ तो क्या क्लेम मिलेगा ?

हां, अगर आपके इलाके की औसत उपज कम हुई है तो उसी हिसाब से क्लेम मिलेगा ! 100% नुकसान होना जरूरी नहीं है !

Q5: क्या किराये की जमीन पर खेती करने वालों को भी लाभ मिलेगा ?

बिल्कुल ! बस आपको जमीन के मालिक से एक एग्रीमेंट लेटर लेना होगा और वह दस्तावेज दिखाना होगा !

निष्कर्ष

तो दोस्तों, यह थी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की पूरी जानकारी ! मैंने आपको विस्तार से बताया कि कैसे आप इस योजना में रजिस्ट्रेशन करें, अपना स्टेटस चेक करें, लिस्ट में नाम देखें और क्लेम कैसे करें !

यह योजना किसान भाइयों के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें बहुत कम प्रीमियम में पूरी फसल का बीमा हो जाता है ! अगर आप किसान हैं या आपके परिवार में कोई किसान है तो जरूर इस योजना का लाभ उठाएं !

याद रखिए – फसल बीमा करवाना अब जरूरी हो गया है क्योंकि मौसम का मिजाज बदल रहा है और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं ! इस योजना से आप अपनी फसल को सुरक्षित रख सकते हैं और नुकसान होने पर मुआवजा भी पा सकते हैं !

महत्वपूर्ण लिंक और नंबर

  • Official Website: pmfby.gov.in
  • Helpline Number: 14447
  • WhatsApp Number: 7065514447
  • Email: help.agri-insurance@gov.in

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने किसान भाइयों के साथ जरूर शेयर करें ताकि वे भी इस योजना का लाभ उठा सकें ! कोई सवाल हो तो कमेंट में जरूर पूछें – मैं जवाब दूंगा !

Bonus Tip: रजिस्ट्रेशन करने से पहले अपने राज्य की नोटिफाइड फसलों की लिस्ट जरूर चेक कर लें और आखिरी तारीख से पहले रजिस्ट्रेशन करा लें ! क्लेम के लिए 72 घंटे की डेडलाइन बहुत जरूरी है – इसे याद रखें !

Leave a Comment